मेरे अरमान.. मेरे सपने..


Click here for Myspace Layouts

बुधवार, 7 मार्च 2012

होली आई रे ...



होली आई रे कन्हाई रंग बरसे 


रंग हैं उमंग हैं आज ख़ुशी का संग हैं--
होली के इस जश्न में अबीर भी मलंग हैं --

नीले -पीले और गुलाबी ----
रंग उडाए पिचकारियाँ  ---
गालो को भी लाल करे ---
आज मतवालों की टोलियाँ ----
बुरा न मानो होली हैं  भाई --
बुरा न मानो होली हैं  ऐ ऐ ऐ ऐ ---



आगे -आगे राधा दौड़े पीछे किशन-कन्हाई ---   
 मथुरा में होली खेले रुकमनी और गोसाई ---
हुई रंग से लाल चुनरियाँ ---- 
भीग गई हैं चोली ---
गोपिया भी चली ठुमकर--- 
कृष्ण की हरजाई हैं ---
बुरा न मानो होली हैं भाई ---
बुरा न मानो होली हैं ऐ ऐ ऐ ऐ ---- 


उतर गगन से परियां आई ----
अपने संग -संग तोहफे लाई ---
गुझियों की बहारे  लाई ----
मठरी और पपड़ी भी लाई --- 
भांग के पकौड़े खाकर --
हमने भी क्या घूम मचाई ---
बुरा न मानो होली हैं  भाई --- 
बुरा न मानो होली हैं ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ  !




शिव -शंकर ने कैलाश पे चढ़कर ---
ठंडी -ठंडी भांग बनाई ---
हमने भी कुछ भांग चढाई --- 
सर पर मदहोशी हैं छाई ---
फिर रसगुल्लों ने धूम मचाई ---
अब तो ख़ैर नही हैं साईं --- 
बुरा न मानो होली हैं भाई ---
बुरा न मानो होली हैं ऐ ऐ ऐ ऐ -----


धरती ने क्या रूप रचाया ---  
फागुन ने क्या रंग जमाया ---
सबके दिलो में प्यार बसाया ---
आज ख़ुशी से दिल भर आया ----
रंगो ने कुछ सपने सजाए ---
इन्द्रधनुष ने रंग दिखाए ---
होली ने रंग डाला सबको ---
बुरा न मानो होली हैं भाई ---
बुरा न मानो होली हैं ऐ ऐ ऐ ऐ --- 







गिले  -शिकवे सब दूर भगाओ --
आज गले मिलकर जश्न मनाओ--
बुरा न मानो होली हैं भाई ---
बुरा न मानो होली हैं ऐ ऐ ऐ ऐ --- 




17 टिप्‍पणियां:

SANDEEP PANWAR ने कहा…

आपको भी रंगों के त्यौहार ही शुभकामनाएँ।

ब्लॉ.ललित शर्मा ने कहा…

होली की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई
रंग दे गुलाल मोहे आई होली आई रे आईईईईईईईईईई

Rakesh Kumar ने कहा…

रंगारंग प्रस्तुति.
शानदार प्रस्तुति के लिए आभार.
आपकी पिछली होली कि प्रस्तुति की याद आ रही है.
होली के शुभोत्सव पर बहुत बहुत
हार्दिक शुभकामनाएँ

Rakesh Kumar ने कहा…

गुंझिया देखकर मुहँ में पानी आ रहा है.
पर क्या करूँ अभी डॉ.ने टायफाइड की वजह
से मना किया हुआ है.
फिर से ही सही.
मेरे लिए बचा कर रख लीजियेगा,दर्शी जी.

डॉ. मोनिका शर्मा ने कहा…

होली की शुभकामनाएँ...

डॉ टी एस दराल ने कहा…

होली की अनंत शुभकामनायें ।

Anupama Tripathi ने कहा…

बढ़िया रचना ...
होली की शुभकामनायें ...

मेरा मन पंछी सा ने कहा…

अरे वाह बहूत हि सुंदर प्रस्तुती है..
स्वयं शिव जी भांग बना रहे है.
सुंदर चित्र के साथ सुंदर मनभावन रचना....
होली पर्व कि हार्दिक बधाई

यशवन्त माथुर (Yashwant Raj Bali Mathur) ने कहा…

बहुत ही बढ़िया
आपको महिला दिवस और होली की सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएँ।

सादर

मदन शर्मा ने कहा…

होली की ढेर सारी शुभकामनाएं जी आपको ..गुझिया तो बहुत पसंद आया पर अन्य पकवानों की कमी महसूस हो रही है ...कुछ नमकीन शम्किन भी हो जाता तो मजा आ जाता

रेखा ने कहा…

गुझिया देखकर तो मन प्रफुलित हो गया ...सुन्दर प्रस्तुति
होली की हार्दिक शुभकामनाएँ

ब्लॉ.ललित शर्मा ने कहा…

नवस्येष्टि पर्व की हा्र्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

संध्या शर्मा ने कहा…

बहुत सुन्दर रचना... होली की हा्र्दिक शुभकामनाएं...

Pallavi saxena ने कहा…

होली के दिन दिल खिल जाते हैं
रंगों में रंग मिल जाते है :)हॅप्पी होली!!!!!

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ने कहा…

वाह!
बहुत सुन्दर प्रस्तुति।
होली का पर्व आपको मंगलमय हो!
बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!

महेन्‍द्र वर्मा ने कहा…

आपकी इस खूबसूरत प्रस्तुति में शब्द चित्र जैसे और चित्र शब्द जेसे हो गए हैं।
होली की शुभकामनाएं।

संजय भास्‍कर ने कहा…

आदरणीय दर्शन कौर जी
नमस्कार !
होली का पर्व आपको मंगलमय हो!
जरूरी कार्यो के ब्लॉगजगत से दूर था
आप तक बहुत दिनों के बाद आ सका हूँ