मेरे अरमान.. मेरे सपने..


Click here for Myspace Layouts
कप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 3 अप्रैल 2011

***जीत का जश्न***






***जीत का जश्न*** 

    (  शुरू में लगा की मेच फिक्स है --भारत हार जाएगा --275 का बड़ा स्कोर टीम इण्डिया नही तोड़ पाएगी )




( आँखों देखा हाल )

आफिस से छुट्टी ली    
बॉस की झिडकी सुनी 
एक दिन पहले ढेरो काम निपटाए 
सब्जी जल्दी -जल्दी खरीदी 
आज का काम कल ही निपटा दीया 
दोस्तों के गले मिलकर 
आज की शुभ कामनाए ली 
कल ख़ुशी -ख़ुशी घर आए 
रात को नींद में भी 
छक्के चोक्के लगाए 
सुबह देर तक सोने का विचार त्यागा 
जल्दी नहाए जल्दी नाश्ता किया 
खाने की टेबल पर जल्दी हाथ साफ़ किया 




( इतिहास रचित हम मुम्बईकरो का गोरव "वानखेड़े" )


२ बजे मैच आने वाला है 
दिल की धडकन तेज हुई 
जब श्रीलंका की पारी पहले हुई 
धोनी को गालियाँ देकर खेल की शुरुआत हुई 
सहवाग को ढेर देख हम मे हरकत आम हुई 
सचिन का केच देखकर यह बात साफ़ हुई  
मैच फिक्स है !फिक्स है !!फिक्स है !!!




( सचिन की परेशानी  ) 



अब तो जीत नामुमकिन है हमने यह शर्त लगाई 
कौन कहता है शर्त लगाना जुर्म है ?
अरे !ये तो हम हिन्दुस्तानियों का पैदाईशी फर्ज है 
शर्त लगाकर दिल को ठंडक मिल गई ---
हार निश्चित है --यह सोचकर तबियत गिर गई - 





(दे-- दना --दन--दे-- गम्भीर ) 



गोतम गंभीर ने कुछ -कुछ आस बनाई 
'रजनी 'को देखकर हम में भी हिम्मत आई 
जोश दुगना हो गया जब 85 पर बारी आई 
क्या होगा ?क्या होने वाला है ? रहस्य की परत छाई  
आज का खाना तो भैया होटल से मंगवाना है 
T..V के सामने बेठे है यह सबको याद दिलवाना है  
जेसे- तेसे 100 का आंकड़ा पार होता जा रहा है --
हमको भी ' जीत ' का कुछ -कुछ भ्रम होता जा रहा है 




(जागो राम के कर्णधारो ) 



जागो !भारत के कर्णधारो !ये राम का देश है 
अब कोई बाबर  ! कोई गजनी ! कोई कसाव न आए 
इस देश की सम्पति को लुट के जाने न पाए  
आज का दिन इतिहास में रचा जाएगा !
'कपिल 'के बाद 'धोनी' तेरा ही नंबर आएगा !



(भारत का सपुत्र महेंदरसिंह  धोनी )


195 का आंकड़ा पार होते -होते 
हममे जोश भर चूका था 
धोनी आज सबको धो डालो --
इन कालो को पटक -पटक के मारो 
आज जीत 'राम 'की निश्चय है --
लंका एक बार फिर जलेगी ?
सीता (कप )एक बार फिर मिलेगी ?
राम का वनवास १४ साल बाद खत्म हुआ !
हिन्दुस्तान का २८ साल बाद खत्म होगा ?

"पहले हराया गोरो को ,
फिर हराया पाक के छोरो को ,
अब हराएगे सीता माँ के चोरो को !"




(जीत ही लेगे बाजी हम तो ~~~)



आखरी छक्का मार के धोनी ने जीत दिलाई --
इतिहास रच दिया धोनी के धुरन्धरो ने  ,
२८ साल बाद फिर से आजाद हुआ भारत,  
देश इन कर्णधारो से  !!!बधाई !!!!!!!!
  



(भारत की जीत =तिरंगे का मान )


(जीत की ख़ुशी )


(  भारत के कर्णधारो   )


(विराट और धोनी = एक शानदार जोड़ी )


( 28 साल पहले 1983 कपिल की जीत )  





(जीत का जश्न  ) 

(यह  सचिन का फेन है जिसे हर बार सचिन खुद टिकिट देता है )  
(आपने भी स्टेडियम में देखा होगा ) 

(  और फिर सीता हमारी हुई 2011 ) 
(कहते है ये ट्राफी नकली है और असली कस्टम में पड़ी है )




( ऊपर दिखाई दे रही है असली ~~क्या जाने ? )