मेरे अरमान.. मेरे सपने..


Click here for Myspace Layouts
यादें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
यादें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 5 मार्च 2011

यादें ! गुजरे जमाने की



यादें !  गुजरे जमाने की





क्यों याद आता हैं  -- 
वो गुजरा हुआ ज़माना, 
जहां पहले -पहले ---
ये दिल लडखडाया --!
वो गलियाँ ! 
वो चौबारा !
वो छत पर खड़े,तेरा मुस्कुराना, 
मेरे आँगन में तेरा सीटी बजाना, 
पत्थर से लिपटा वो कागज़ का टुकड़ा,
मुझे मन -मन्दिर की देवी बताना,
कभी आँख -मिचोली,
कभी प्यार जताना,
आँखों पे चश्मा चडाकर
मेरे पीछे चक्कर लगाना ---
मुझे याद हैं  तेरा वो पान चबाना--




क्यों याद आता हैं वो गुजरा हुआ जमाना --
बहाने से बार -बार मेरे घर में आना ,
मेरी दादी के पैरों को हल्के -से दबाना ,
अम्मा के सारे कामो को जल्दी - से निपटाना, 
कनखियों से मुझे ताकते रहना, 
होले से मुस्कुराकर,आँखों को घुमाना; 
मुझे छूने की कोशिश में,
मुझसे टकरा जाना --
फिर हडबडा कर तेरा भाग जाना-- 
मुझे याद हैं  तेरा वो पागल हो जाना ---

क्यों याद आता हैं वो गुजरा हुआ जमाना --
मेरे पीछे -पीछे तेरा सायकिल से आना 
कालेज की सीढियों पर धीरे -से बाय करना 
पुस्तक में छिपा कर अपना संदेश देना
घर के पिछवाड़े अकेले मिलने बुलवाना 
फिर नज़रे झुका कर मेरा पलट कर जाना
मुझे याद हैं तेरा वो आँखों का रोना---




क्यों याद आता हैं वो गुजरा हुआ ज़माना --
जहां पहले -पहले ये दिल लड़खड़ाया--
खुली किताब में तेरे चेहरे को  ढुंढती-- 
तुझसे मिलने को आँखे तरसती --
तुझे न पाकर मेरा वो बौखला जाना --
कहीं  तू नाराज तो नही -- ?
इसी शंका से मेरे दिल का धडकना 
मुझे परेशान देख,तेरा छिप -छिप कर ताकना 
फिर ठहका लगा कर वो 'चुम्बन 'का लहराना  
मुझे याद हैं वो पल मेरा शरमा के भाग जाना-- 

क्यों याद आता हैं वो गुजरा हुआ ज़माना-- 
मेरे पहलू में तेरा हिचकियो से रोना, 
अपने हाथो में दबाए वो 'शादी का जोड़ा '
अपनी किस्मत को यू उजड़ता देखना, 
मुझे याद हैं तेरा वो पराया होना !
मुझे याद हैं  तेरा वो सिंदूर भरना ! 
मुझे याद हैं तेरा वो बे-वफा होना ! 




क्यों याद आता हैं वो गुजरा हुआ जमाना  
आज में कहाँ --तू कहाँ --
क्यों ये खालीपन हैं --
यह दर्द कैसा --
क्यों वो जगह रिक्त हैं   --
जहां का तू सर्वे था --
क्यों आँखों में आंसू हैं --
क्यों लबो पर थर -थराहट हैं  --
चाह कर भी तुझे भूला नहीं सकती 
प्यार किया था निभा नहीं सकती 
क्योकिं मैं  जानती हूँ की --
तू गैर हैं -मगर यू  ही---?      



 क्यों याद आता है वो गुजरा हुआ ज़माना !
जहां पहले -पहले ये दिल लड़खड़ाया !   
                                                            ( सभी चित्र गूगल से  )