" तुम मुझसे दूर रहकर भी मेरे करीब हो !
आत्माओं के रिश्ते टूट नही सकते !!"
सालो के बिछड़े परिंदे
फिर आज एक बार मिले
उड़ चले
वहाँ
जहां
कभी निर्विकार उड़ान भरते थे
धवल आकाश
सुफल पुरव्इया के साथ
जहां
दोनों ने मरने -जीने की कसमे खाई थी
कभी जुदा न होने के लिए
गले मिलकर
चोंच से चोंच लड़ाई
शिकवा -शिकायत
फिर बेहद प्यार
प्यार का इजहार
आंखो मे आंसू लिए
दोनों उड़ चले
जहां कभी दोनों साथ -साथ रहते थे
लेकिन
तब
इस बेरहम समाज को
इनका प्यार मंजूर नही हुआ
न चाहते हुए भी
दोनों बिछड़ गए
हमेशा के लिए
आज...
किस्मत ने फिर पलटी खाई
दोनों सालो बाद मिले
एक दुसरे को प्यासी नजरो से देखा
आँखे मिली
फिर चोंच से चोंच मिलाई
बेहद प्यार किया
कितना सुखद मिलन था ?
दोनों देर तक
गले लिपट कर रोते रहे
प्यार करते रहे
सारी मर्यादाओ से परे
इस जमी से आस्मां तक
एक होने के लिए
उनकी आँखों में एक विश्वास था
मिलन की चाह थी
अब कभी जुदा न होने का
एक मोंन संकल्प था
हमेशा एक ही रहने का
जूनून था ....
दूर ~~~से आवाज आ रही थी --
''हमे मिलना ही था हमदम ,किसी राह भी निकलते "







