मेरे अरमान.. मेरे सपने..


Click here for Myspace Layouts
माँ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
माँ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 27 मार्च 2012

मैं की परिभाषा ....








निर्झर  के निर्मल जल-सी मैं ..  
कभी चंचल, कभी मतवाली मैं  ..
कभी गरजती बिज़ली -सी मैं ...
कभी बरसती बदरी -सी मैं .....
कभी सलोनी मुस्कान-सी मैं ...
कभी आँखों में झिलमिलाते सपनो-सी मैं ..
कभी ख़्वाबों को तरसती मैं ...
कभी चाँद को लपकती  मैं ...
कभी दामन को पकडती  मैं ..
कभी काँटों से दिल बहलाती मैं ...
कभी जिन्दगी  के थपेड़ों से खुद को बचाती मैं  ..
कभी तपकर कुंदन बन चम् -चमाती मैं .....!





आँचल में अपने सपनों को सजा पिया घर आई मैं ...?
क्या होगा ? कैसा होगा ? कौन होगा ? बोराई -सी मैं ...
कजरारे नैनो में अपने प्रीतम का अक्स सजाए ----- ?
डोली में सवार अपने पिया के घर आई मैं ..?  

कभी शर्माती ? कभी धबराती ? कभी गुनगुनाती ? कभी मुस्कुराती मैं ...
कभी गम छुपाती ? कभी खुद पर आंसू  बहाती ....
कभी सहज हो जाती ? कभी जख्मो पर मरहम लगाती मैं ...?
कभी भोर की किरणों से खुद को गुदगुदाती ?
कभी मेहँदी की खुशबु चारो और फैलाती ?
कभी दुसरो के सामने बिन बात खिलखिलाती ?
कभी गुलशन में तितलीयो  की तरह मंडराती  ?
कभी इन्द्रधनुष को अपनी बांहों में समाती ?
कभी अपना वजूद भूलकर ओरो को सहलाती ?
बस, ऐसी ही हूँ  मैं ???????






कल तक एक अच्छी बेटी एक अच्छी बहन बनी थी मैं ...
आज एक अच्छी पत्नी,एक अच्छी माँ बन सकी हूँ या नहीं मैं ?

ख्वाहिशें बहुत थी अंजुमन में मेरी ----
खुदा भी किश्तों में अदा करता हैं  ----!!!


रविवार, 27 मार्च 2011

एक माँ की पुकार (maa)



रोज खबरों में पढती हु की आज फलाना बेटे ने 'माँ ' को मार दिया , आज जला दिया , आज हाथ काट दिए--आज घर से निकाल दिया--- सुनकर रोगंटे खड़े हो जाते है :-   









माँ की  ममता का नही है मोल 
जिन  नोनीहालो  को---
सरेआम वो बदन जला रहे है 
जिस माँ ने उनको जन्म दिया 
अपना खून पिलाकर जवान किया 
आज वो उसके खून के प्यासे नजर आ रहे है !

बेअदब ! बदतमीज ! कीड़ो की तरह 
इस समाज में गंदगी फेला रहे है 
क्यों मैने इन्हें जन्म दिया ?
क्यों मैने इन्हें खून दिया ?
क्यों वो आज मेरे ही दुश्मन नजर आ रहे है !

जिन राहो पर मैने उन्हें चलना सिखाया 
उंगली पकड़ दोड़ना सिखाया  
आज 'उन्ही' हाथो को काट के 'कड़े' ले जा रहे है ! 
तहजीब ! तालीम ! नकार दी उन्होंने 
रब से डरना छोड़ दिया --
या खुदा !अब तू ही इन्साफ कर 
इन गन्दी गलियों के शहंशाहो पर 
क्यों ये अपनी जिन्दगी तबाह कर रहे है !

मै तो माँ हु सिर्फ दुआ ही दे सकती हु 
क्यों बे-परवाह है ये तेरे बने मोहरे ?
क्यों जलाते है ये अपनी ही जन्मदायी को ? 
क्यों बिठाते है ये कोठो पे अपनी ही बहनों को ? 
क्यों बेचने पर विवश है ये अपनी ही बीबियो को ?
क्यों अपनी ही जिन्दगी को नरक बना रहे है !

ऐ खुदा !तू ही इन्साफ कर 
इन बदनसीबो पर तेरा कहर नजर आ रहा है !
क्यों सारे नोजवान आज 'कसाव ' बने फिरते है 
आज क्यों मुझे इन पर तरस आ रहा है !