मेरे अरमान.. मेरे सपने..


Click here for Myspace Layouts
जन्म दिन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जन्म दिन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 21 मार्च 2012

जन्म दिन, ललित शर्मा का ....



* वेश बदलकर हम फकीरों का *
रोज तेरे दर पर सजदा करते हैं  






* हैप्पी बर्थ डे *






अपने सबसे अजीज मित्र के जन्म- दिन पर क्या  शुभकामना दू --यहीं सोच रही हूँ ...

दिल में अरमान हैं की तुम उगते हुए सूरज की तरह रोशन रहो ...तुम बुलंदी की सीढियाँ यु ही चढ़ते रहो ..कभी भी तुम्हारे कदमो में राहो के रोड़े न आए ---हमेशा फूल की तरह खिले रहो ...और यह दिन हम दोस्तों के साथ हमेशा मनाते रहो  ...खुश रहो ........आमीन !

( एक छोटी -सी कविता ललित को सप्रेम भेट हैं ..). 


दिल हैं  सोने वरगा तेरा ..
तन से लोहा लगते हो ...
दोस्तों के लिए बसंत हो तुम ?
सबके दिल में बसते हो .........!



यारो के लिए यार हो तुम ..
हर महफ़िल की शान हो तुम ...
दुःख तुमसे पनाह मांगते हैं ...
खुशियों पर निसार हो तुम .....!




मूंछे तेरी वल्लाह -वल्लाह ...
चेहरे पर यु फब्ती हैं ...
भोली -भाली आँखें तेरी ...
नीलकमल -सी दिखती हैं .....!


जिसके पीछे पड़ जाते हो ?
नानी याद दिला देते हो ?
बुरी नियत वालो को खुद ही --
कोंसो दूर भगा देते हो .....!

तुझसा दोस्त पाकर हमने ---
स्नेह से दामन भर लिया ---
अरमानो से सजा ली डोली ---
और खुशियों से मन तर लिया ---!



ऐसा ही प्रेम बनाए रखना ---
दिल से दूर कभी न करना ---
'दोस्ती' में यदि कोई अड़चन आए तो ---
कहना -सुनना ,,फिर माफ़ कर देना  ----!


यह दिन तुम्हारे  जीवन में हर दिन खुशियाँ लेकर आए !
इसी तरह मनाते रहो होली .और यु ही दिवाली भी आए ! 


इसी मंगल कामना के साथ तुम्हारी दोस्त ......दर्शन कौर ! 



मंगलवार, 31 मई 2011

जन्म-दिन बहुत -बहुत मुबारक हो !!!







" जन्म-दिन बहुत -बहुत मुबारक हो "


३१ मई  जेस का पहला जन्म दिन 

आज मेरी बिटियाँ जेस का जन्म दिन है--एक माँ उसे दुआओ  के अलावा क्या दे सकती है .. 
एक छोटी -सी कविता ..उसको समर्पित है..







  " खुशबु के झोंके की तरह होती है बेटियाँ !
स्पर्श खुरदुरा हो तो रोती हैं बेटियाँ !

हीरा अगर हैं बेटा,तो मोती हैं बेटियाँ !
  दो -दो कुलों को रोशन करती है बेटियाँ !

         विधि का विधान है यही दुनिया की रस्म भी,
मुठ्ठी भरे नीर -सी होती हैं बेटियाँ !

कौन कहता है की बोझ होती हैं बेटियाँ  ?
दो -दो कुलों की लाज को ढोती है बेटियाँ !

        वो दिखे नही तो खलिश -सी चुभती हैं दिल मैं --
               सामने गर आ जाए तो दिले -सुंकू होती हैं बेटियाँ !

                  कांटो की राह -गुजर पर खुद ही चलती रहेगी हर सो ,
अपनों के लिए फूल ही बोती है बेटियाँ ! 

शबनम की इक बूंद -सी होती हैं बेटियाँ !
स्नेह की तपस पाकर पिधलती है बेटियाँ ! 
    


" एक प्यार भरा उपहार बेटी को "  

प्यार भरा उपहार 

( उसे कुतों से बड़ा प्यार है ,उनके मामले मै वो बहुत भावुक है ) 
 लीजिए  केक भी हाजिर हैं ..कटने के इन्तजार मैं  ..



"लीजिए लड्डू भी खाइए  " 

सभी ब्लोगर दोस्तों को पार्टी का आमंत्रण है ...आए और  एंजाय करे .....