चरन चलो मारग गोविन्द
मिटे पाप जपिए हर बिन्द
(तपस्या में लींन पिछले जन्म में दुष्ट -दमन गुरु गोविंदसिंहजी )
( हाजरा हुजुर श्री गुरुग्रन्थ साहेबजी )
सुबह तैयार होकर सामने के होटल में नाश्ता किया --हम सब करीब ५० -६० लोगो का जत्था है जिसमे ज्यादातर लोग पुरे परिवार के साथ आए है --कुछ लोग तो पिछले 10 साल से आ रहे है --वाहेगुरु की मेहर है वाहेगुरु उन्हें नेमत बक्शे--
11 सितम्बेर 2008
सूरज की किरणों से नींद खुली --देखा खिड़की के ऊपर रोशनदान से धूप आ रही थी --पहाडो पर दिन जरा जल्दी निकल आता है --यहाँ की सुबह बहुत खुशगवार होती है --मंद -मंद हवा --धुंध से घिरे पहाड़ --कभी धुप कभी छाया-- आलोकिक द्रश्य होता है --नदी की जोरदार आवाज --हवा मे पेड़ो की सरसराहट बहुत सुंदर नजारा रहता है --
(गढ़वाल गेस्ट -हाउस के बाहर)
हमारा तो बुरा हाल है बैठे -बैठे हालत खराब हो रही है --यह बस का सफ़र बड़ा बेकार है-- ट्रेन का सफ़र मुझे बहुत पसंद है --उधर रेखा के साथ -साथ कई लोगो को उलटी हो रही है --सब सफ़र शुरू होने के पहले ही टेबलेट खा लेते है-- मैने एक उपाय बताया, जिसे मेरे पति सफ़र से पहले इस्तेमाल करते है --
( सफ़र शुरू करने के बाद जैसे से ही उलटी जैसा होने लगे--आप माचिस की एक तीली मुंह में रख ले(मसाले की साईट वाली ) उसे निगले नही बस मुंह में रखना है --जब कुछ खाए तो कुल्ला कर के ही खाए --दुबारा ऐसा हो तो फिर वही ट्रिक इस्तेमाल करे --बहुत बढ़िया उपाय है --आप भी कभी इस्तेमाल करके देखे ---)
रास्ते की सुंदर द्रस्यावली देखते हुए हमारी बस पहाड़ो का सीना चीरती हुई आगे बढती जा रही है --कभी लगता की अब गिरी !अब गिरी ! क्योकि पहाडो पर रेलिग होती नही है-रास्ता छोटा होता है फिर झरने भी सडक पर ही बहते है --सारा माहोल गीला -गीला लगता है सूरज भी नही दिखाई देता है क्योकि पहाडो की वजय से धुप नीचे उतर नही पाती है खेर ,फिर भी माहोल बड़ा रोमांचक रहता है-- जब भी कोई बस क्रास होती तो कलेजा मुंह को आ जाता है --जो पहाडो पर सफ़र कर चुके है उन्हें अच्छी तरह पता होगा --कई बार ऐसे टाइम ही बेलेंस न होने की वजय से दुर्धटनाऐ हो जाती है --सुनने में अक्सर आता है कि फलाना जगह से पहाड़ी से गिरकर बस खाई में गिरी --खेर, ' जिस को राखे साईया-मार सके न कोई '
(खतरनाक रास्ता )
(कल -कल की ध्वनी कानो में गूंज रही है
इन वादियों की खुशबु सांसो में घूम रही है )
जोशीमठ पहुँचने से पहले ही हमारी बस खराब हो गई --हमसब नीचे उतर पड़े --और आगे ही पैदल चल पड़े --बड़ा सुहावना शमां था --
(नीचे उतरने के बाद माहोल ही रंगीन था )
(ये उच्चे परवत, ये दरख़्त, ये नीला आसमान !
बेखुदी मे हम तो दूर तलक निकल आए --)
(चड्डा आंटी के बेटे और पोती के साथ )
(पीछे इतना सुन्दर झरना है जो सडक पर ही बह रहा है )
(जोशीमठ:- गूगल चित्र )
गाडी ठीक होते ही हम जोशीमठ पहुँच गए --हमारी दूसरी बसे काफी टाइम पहले ही पहुँच गई थी और हमारा इन्तजार कर रही थी ---शाम से पहले हमे गोविन्द -घाट पहुंचना जो है ---
जोशीमठ :-
जोशीमठ वह स्थान है जहां शीतकाल में बद्री-विशाल यहाँ निवास करते है --यह मठ उन चार मठों में से एक है जिसका निर्माण श्री शंकराचार्य ने किया था --यह स्थान अलकनंदा व् घोली गंगा नदी के संगम स्थल से कुछ ऊँचाई पर स्थित है-- यहाँ एक गुरुद्वारा भी है जिसे दुष्ट -दमन गुरुद्वारा कहते है---
(जोशीमठ में हम नही उतरे क्योकि हमारी बस खराब हो जाने से हम लेट हो गए थे --इसलिए तुरंत चल दिए --इस वजय से फोटो नही खीच सकी )
औली:-
जोशीमठ से १६ किलो मीटर की दुरी पर औली नाम का पर्यटक स्थल है --जनवरी से मार्च तक यहाँ बर्फ रहती है --बर्फ ३फिट तक जमी रहती है यहां से आप नंदा देवी ,कामत,और दूनागिरी पर्वतो का आनंद ले सकते है -हम तो जत्थे के साथ थे वरना जरुर जाते --औली बहुत सुन्दर जगह है --बर्फ से ढके पर्वत और स्कीइग का मज़ा आप औली में ले सकते है --
(औली***चित्र :-गूगल )
(औली :- चित्र गूगल )
और अब हम पहुँच गए है --गोविन्द -धाम ! यह हमारा बस से आखरी सफर है --यहाँ से हमारी पैदल यात्रा शुरू होती है --यही से एक रास्ता बद्री नाथ को जाता है --हम पैदल ही चल पड़े --हमारा सामान चड्डा सा. की निगरानी मै पीछे -पीछे आ रहा है --दूर पहाड़ी पर लोग आते -जाते दिखाई दे रहे है --शायद हमे भी उसी पहाड़ी पर चड़ना है--साथ-साथ अलकनंदा नदी बह रही है --चारो और पहाड़ ही पहाड़ है --शाम घिर आई है --गोविन्द घाट का बाज़ार जगमगा रहा है --दुकाने सजी है --पंथ से सम्बंधित वस्तुए बिक रही है --कुछ होटल भी है --टूरिज्म के आफिस है --और कुछ जड़ी बूटियों की दुकाने भी सजी है -स्वेटर -शाल ,कम्बल की दुकाने भी है --हम गुरूद्वारे चल दिए --हमे वही ठहरना था --
(गुरुद्वारा गोविन्द -घाट )
हम गुरुद्वारे जा रहे है --सराय में रुकेगे --हमको दुसरे -माले पर रूम मिला --रूम अच्छा है --चार पलंग बिछे है--हम ८ महिलाओं के लिए काफी है --अलमारी में काफी कम्बल रखे है जिसको जितनी जरूरत हे ले सकते है--
कुछ परिवार होटल में चले गए --वेसे होटल ही ठीक है --पेसे जरुर खर्च होते है --पर सुविधा भी मिल जाती है जो गुरूद्वारे की सराय में मुश्किल है --यह बात मुझे सुबह मालुम पड़ी --
यहाँ हमारे मोबाइल बंद हो गए सिर्फ बी एस एन एल चालू था --हमने STD
बूथ पर जाकर अपनी खेरियत की खबर दी घरवालो को --वेसे यहाँ से लाईट भी आगे नही है ---
कल हम गोविन्द -धाम चलेगे ---
जारी ---






